CAT 2024 Result: आईआईएम कैट परीक्षा परिणाम घोषित, आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर चेक करें रिजल्ट
Santosh Kumar | December 19, 2024 | 10:37 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कैट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। आईआईएम कैट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कैट 2024 परीक्षा आईआईएम कलकत्ता द्वारा 24 नवंबर को आयोजित की गई थी। कैट परिणाम 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
कैट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। संस्थान ने कैट 2024 परिणाम प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी किया है।
CAT Percentile 2024: 14 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए
इस साल कैट में 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इनमें से 13 उम्मीदवार इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और एक नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से है। 29 उम्मीदवारों ने 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
इनमें से 25 इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और 4 नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं। इसके साथ ही, 99.98 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले 30 उम्मीदवारों में से 20 इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और 10 नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं।
CAT 2024 Result: कैट रिजल्ट 2024 डिटेल्स
कैट 2024 परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कैट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का मुख्य विवरण होता है।
इसमें अभ्यर्थी का पंजीकरण नंबर, नाम, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, ईमेल आईडी, स्केल्ड स्कोर (समग्र और अनुभाग-वार), प्रतिशत स्कोर (समग्र और अनुभाग-वार) और स्कोर वैधता अवधि शामिल है।
CAT Results 2024: कैट रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईएम कैट 2024 परिणाम देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैट 2024 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें, कैट 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- परिणाम देखें और कैट स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी