Trusted Source Image

CAT Admit Card 2024 (Out) Live: कैट एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक, लेटेस्ट अपडेट जानें

Abhay Pratap Singh | November 5, 2024 | 11:02 PM IST | 6 mins read

भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर और फेलो/डॉक्टरेट स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CAT आयोजित किया जाता है।

Back

CAT 2024 Most Scoring Concepts- VARC, DILR & QUANT

Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.

Download EBook
कैट 2024 एग्जाम 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
कैट 2024 एग्जाम 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (IIM Kolkata) ने आज यानी 5 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (CAT 2024) के लिए हाल टिकट जारी कर दिया गया है। कैट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर सीएटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं। कैट हाल टिकट 2024 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। IIM CAT एडमिट कार्ड 2024 के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हाल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कैट एग्जाम 2024 का आयोजन 24 नवंबर को किया जाएगा। आईआईएम कैट परीक्षा 2024 देश भर में बनाए गए 170 परीक्षा शहरों में आयोजित होगी। आवेदकों को आवेदन के समय 5 परीक्षा शहर के चयन की अनुमति दी गई थी। अधिसूचना के अनुसार, “शहरों की सूची कैट अधिकारियों के विवेक के आधार पर परिवर्तन के अधीन हो सकती है।”

Also readCAT 2024 Admit Card: कैट एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ईमेल और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा अलर्ट

कैट एडमिट कार्ड में परीक्षा समय, उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा केंद्र का पता और पंजीकरण के दौरान अपलोड की गई फोटो सहित आदि विवरण प्रदर्शित होगा। इसमें परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा पालन किए जाने वाले परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश भी शामिल होंगे।

आईआईएम कलकत्ता 2024 में कैट परीक्षा तिथि पर तीन सत्रों में परीक्षा आयोजित करेगा। हालांकि, उम्मीदवार परीक्षा शिफ्ट का चयन नहीं कर पाएंगे क्योंकि यह आवेदन के समय दी गई शहर की प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक पंजीकृत छात्र के लिए आवंटित किया जाता है।

CAT Hall Ticket 2024: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैट 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर IIM CAT एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • CAT यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
  • अब, स्क्रीन पर हाल टिकट दिखाई देगा, कैंडिडेट इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications