Santosh Kumar | August 29, 2024 | 05:52 PM IST | 1 min read
आईआईएम कलकत्ता ने सभी आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की सलाह दी है।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBook
नई दिल्ली: एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बीच, फर्जी वेबसाइट को लेकर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस वेबसाइट को कैट 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक साइट बताया जा रहा है। ऐसे में संस्थान ने अभ्यर्थियों से इस संबंध में सतर्क रहने को कहा है।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
कैट ने कहा है कि फर्जी वेबसाइट आवेदकों को निशाना बना रही हैं और उनकी निजी जानकारी मांग रही हैं। कैट ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे कैट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर ही जाएं।
कैट ने कहा है कि आवेदकों को आधिकारिक साइट जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटों से सावधान रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी कैट हेल्प डेस्क (cat2024_helpdesk@iimcal.ac.in) को दें। ध्यान दें कि कैट 2024 के पंजीकरण की विंडो 13 सितंबर शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
कैट 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
Also readCAT 2024 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 13 सितंबर
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CAT 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-