CAT 2024: फर्जी वेबसाइट को लेकर कैट की चेतावनी, आधिकारिक लिंक पर आवेदन का दिया निर्देश
Santosh Kumar | August 29, 2024 | 05:52 PM IST | 1 min read
आईआईएम कलकत्ता ने सभी आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की सलाह दी है।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBookनई दिल्ली: एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बीच, फर्जी वेबसाइट को लेकर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस वेबसाइट को कैट 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक साइट बताया जा रहा है। ऐसे में संस्थान ने अभ्यर्थियों से इस संबंध में सतर्क रहने को कहा है।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
कैट ने कहा है कि फर्जी वेबसाइट आवेदकों को निशाना बना रही हैं और उनकी निजी जानकारी मांग रही हैं। कैट ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे कैट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर ही जाएं।
CAT 2024: हेल्प डेस्क को दें जानकारी
कैट ने कहा है कि आवेदकों को आधिकारिक साइट जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटों से सावधान रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी कैट हेल्प डेस्क (cat2024_helpdesk@iimcal.ac.in) को दें। ध्यान दें कि कैट 2024 के पंजीकरण की विंडो 13 सितंबर शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
कैट 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
Also read CAT 2024 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 13 सितंबर
CAT 2024 Registration Link: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CAT 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, New Candidate Registration Link पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करें।
- कैट 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, इसे भरें।
- दस्तावेज जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- विवरणों को जांचें और फॉर्म सबमिट करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी