CAT Exam 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से होगा शुरू; एग्जाम शेड्यूल और आवेदन लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 28, 2024 | 10:44 AM IST | 1 min read
सीएटी 2024 रजिस्ट्रेशन विंडो 13 अगस्त तक खुली रहेगी। सीएटी 2024 एग्जाम 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBookनई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (CAT 2024) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएटी 2024 परीक्षा शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर 1 अगस्त से CAT 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
सीएटी 2024 आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर तय की गई है। सीएटी शेड्यूल के अनुसार, सीएटी 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए सीएटी 2024 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। विस्तृत सीएटी अधिसूचना 2024 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।
सामान्य श्रेणी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए CAT 2024 आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। जबकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्ति (PwD) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को CAT 2024 पंजीकरण शुल्क 1,250 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
Also read NTA Reforms: उच्च स्तरीय समिति को ABVP का सुझाव, दो चरणों में आयोजित हो नीट-यूजी परीक्षा
CAT 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार, MBA प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों या समकक्ष CGPA के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) जैसे आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को स्नातक की डिग्री में 45% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
सीएटी परीक्षा 2024 का आयोजन देश भर के 170 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रो पर किया जाएगा। आवेदन के समय उम्मीदवार कुल 5 परीक्षा शहरों के विकल्प का चयन कर सकेंगे। सूचना के अनुसार, सीएटी 2024 परिणाम की घोषणा जनवरी 2025 में की जा सकती है।
Common Admission Test 2024: कैट परीक्षा कार्यक्रम
सीएसी 2024 परीक्षा में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वान्टिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे। सीएटी 2024 पेपर में कुल 66 प्रश्न होंगे। सीएटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईएम संस्थानों के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी