CAT 2024: कैट परीक्षा की 15 दिन पहले कैसे करें तैयारी? मैनेजमेंट अभ्यर्थी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जांचें
Abhay Pratap Singh | November 8, 2024 | 10:59 AM IST | 2 mins read
CAT 2024 एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर उपलब्ध है, इसे डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (IIM Kolkata) द्वारा इस साल कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का आयोजन 24 नवंबर, 2024 को तीन पालियों में किया जाएगा। भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक वर्ष कैट परीक्षा आयोजित की जाती है। हाल ही में कैट एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
कैट 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए अब करीब 15 दिन का कम समय बचा है, ऐसे में देश के बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेजों में एमबीए में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान उम्मीदवारों को अधिक वेटेज वाले विषयों और परीक्षा में अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्नों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
CAT 2024 Exam Pattern: कैट एग्जाम पैटर्न
कैट 2024 परीक्षा की तैयारी करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की जांच अच्छे से कर लेनी चाहिए। कैट पेपर में कुल तीन सेक्शन - 1) वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), 2) डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DIRL) और 3) क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) को शामिल किया गया है। कैट परीक्षा की अवधि दो घंटे है और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।
CAT 2024 Syllabus: कैट सिलेबस
- वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन को दो भागों वर्बल एबिलिटी (VA) और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (RC) में बांटा गया है। इसमें कुल 72 अंकों के लिए 24 प्रश्न होंगे।
- डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (DILR) सेक्शन CAT परीक्षा का दूसरा भाग है, जिसमें 40 मिनट की समय सीमा के साथ 20 प्रश्न शामिल हैं। इस डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग में बांटा गया है।
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन CAT परीक्षा का अंतिम भाग है, जिसमें 22 प्रश्न होंगे। इस सेक्शन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति और मापन की बुनियादी अवधारणाओं पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
CAT 2024 Revision Strategy: तैयारी कैसे करें?
- प्रत्येक परीक्षा के लिए उम्मीदवार द्वारा अंतिम समय में की गई तैयारी काफी महत्वपूर्ण साबित होती है। इस दौरान उम्मीदवारों को प्रतिदिन 2 से 3 प्रैक्टिस पेपर हल करने चाहिए।
- DILR में पाई चार्ट और रक्त संबंध, QA में बीजगणित और प्रतिशत तथा VARC में पढ़ने की समझ और वाक्य सुधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
- प्रत्येक मॉक टेस्ट के बाद, अपनी गलतियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें। इससे केंडिडेट को सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर संशोधन में मदद मिलेगी।
- प्रत्येक सेक्शन के लिए आवश्यक सूत्रों और शॉर्टकट विधियों की समीक्षा करें। इससे परीक्षा के दौरान प्रश्नों को अधिक तेजी से और कुशलता से हल कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी