CAT Exam 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए iimcat.ac.in पर पंजीकरण की आखिरी तिथि आज, परीक्षा 24 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | September 20, 2024 | 08:10 AM IST | 2 mins read
कैट 2024 परीक्षा में तीन सेक्शन वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) से प्रश्न शामिल होंगे।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (IIM Calcutta) की ओर से आज यानी 20 सितंबर को शाम 5 बजे कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (CAT 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर कैट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
कैट 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईआईएम कलकत्ता द्वारा सुधार विंडो खोली जाएगी। आवश्यकता होने पर उम्मीदवार इस दौरान अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। इससे पहले, CAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 सितंबर थी, जिसे बाद में बढ़ा दी गई।
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 परीक्षा 24 सितंबर को देश भर के करीब 170 शहरों में आयोजित की जाएगी। नोटिस में कहा गया कि उम्मीदवार कैट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के समय अपने पसंदीदा परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। कैट का आयोजन विभिन्न मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Also read CAT 2024: फर्जी वेबसाइट को लेकर कैट की चेतावनी, आधिकारिक लिंक पर आवेदन का दिया निर्देश
CAT 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी जैसे एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो।
किसी अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री नहीं है, तो उसके पास कम से कम सीए, सीएस, आईसीडब्ल्यूए, फेलो ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (एफआईएआई) में आवश्यक प्रतिशत के साथ व्यावसायिक डिग्री होनी चाहिए। CAT परीक्षा की अवधि 120 मिनट है।
Common Admission Test (CAT) 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CAT 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैंः
- आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘नए अभ्यर्थी पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- क्रेडेंशियल्स की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी