CBSE Board Admit Card 2026: सीबीएसई बोर्ड क्लास 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए जारी
Santosh Kumar | January 18, 2026 | 03:13 PM IST | 1 min read
एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, बोर्ड रोल नंबर, सब्जेक्ट के हिसाब से परीक्षा की डेट्स, विषय का नाम, एग्जाम सेंटर का पता जैसी जानकारी होती है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 2026 की 10वीं और 12वीं क्लास की मेन परीक्षाओं में शामिल होने वाले प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्राइवेट स्टूडेंट्स अब अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseit.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है।
सीबीएसई क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक होनी हैं। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, बोर्ड रोल नंबर, सब्जेक्ट के हिसाब से परीक्षा की डेट्स, विषय का नाम, एग्जाम सेंटर का पता जैसी जानकारी होती है।
एग्जाम सेंटर पर प्रिंटेड एडमिट कार्ड के अलावा, एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड) लाना जरूरी है। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन या गैर-जरूरी सामान ले जाना सख्त मना है।
Also read CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट cbse.gov.in पर जारी, जानें परीक्षा शेड्यूल
CBSE Board Admit Card 2026: सीबीएसई एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीबीएसई 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस वेबसाइट पर जाएं- cbseit.in/cbse/web/regn/pvtadmcard.aspx
- प्राइवेट कैंडिडेट संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- होमपेज पर पूछे गए लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
बोर्ड ने हाल ही में 3 मार्च को होने वाले क्लास 10 और 12 के बोर्ड एग्जाम के कुछ सब्जेक्ट्स की तारीखें बदल दी हैं। क्लास 10 का एग्जाम जो पहले 3 मार्च को होने वाला था, अब 11 मार्च को होगा, और क्लास 12 का एग्जाम 10 अप्रैल को होगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार, बाकी सभी एग्जाम की डेट्स वही रहेंगी। बोर्ड ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे यह जानकारी सभी संबंधित स्टूडेंट्स और पेरेंट्स तक उनकी जानकारी और जरूरी कार्रवाई के लिए पहुंचाएं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी