Santosh Kumar | January 1, 2025 | 06:58 PM IST | 6 mins read
सीबीएसई सीटेट आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now test
CTET Answer Key 2024 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज यानी 1 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से सीटेट प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2024 की उत्तर कुंजी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक के साथ जारी की है। सीटेट परीक्षा का 20वां संस्करण 14 दिसंबर को आयोजित किया गया था।
अभ्यर्थी 1 जनवरी 2025 से 5 जनवरी 2025 के बीच सीटीईटी 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। उन्हें उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए सहायक दस्तावेजों के वैध प्रमाण के साथ प्रश्न अपलोड करने होंगे।
सीटेट आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। सीटेट आंसर की 2024 से असंतुष्ट उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
प्रत्येक चुनौती के लिए 1000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। विशेषज्ञों की एक टीम इन आपत्तियों की जांच करेगी। यदि आंसर की में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो आवश्यक सुधार किए जाएंगे और शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
सीटेट पेपर I और पेपर II में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होता है। सीटेट 2024 में दोनों पेपर में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। बोर्ड द्वारा 6 जनवरी, 2025 तक परिणाम जारी करने की उम्मीद है।
सीटेट 2024 परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 60% अंक लाने होंगे, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी को 55% अंक लाने होंगे। 60% से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों को योग्य माना जाता है।
Also readCTET Answer Key 2024: सीबीएसई सीटेट आंसर-की ctet.nic.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
सीबीएसई सीटीईटी परिणाम 2024 6 जनवरी तक घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, रैंक, अन्य विवरण होंगे। सीटेट परीक्षा देश भर के 136 शहरों में दो पालियों में आयोजित की गई थी।