CTET July 2024 Result: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट ctet.nic.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | July 31, 2024 | 05:34 PM IST | 1 min read
सीटेट जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now testनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से सीबीएसई सीटेट रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट 2024 जुलाई सत्र की परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की गई थी।
सीटेट जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीटीईटी जुलाई परीक्षा 2024 देश भर के 136 शहरों में आयोजित की गई थी। सीटेट 2024 परीक्षा 20 भाषाओं में दो पालियों में आयोजित की गई थी।
CTET July 2024 Result: प्रमाण पत्र की वैधता
सीटेट 2024 की प्रोविजनल आंसर-की 24 जुलाई को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने के लिए 27 जुलाई तक का समय दिया गया था। विशेषज्ञों ने आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए हैं।
सीटेट की योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता सभी श्रेणियों के लिए आजीवन होगी। सीटेट पास करने वाले लोग अपने स्कोर को बेहतर करने के लिए परीक्षा फिर से दे सकते हैं। सीटेट परीक्षा में शामिल होने की कोई सीमा नहीं है।
Also read CTET 2024 Answer Key: सीबीएसई सीटेट प्रोविजनल आंसर-की ctet.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CTET July 2024 Result Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटीईटी 2024 परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, CTET July 2024 Result Link पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- CTET July 2024 Result स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
- इसमें अपने अंक जांचें और उसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी