CBSE New Regional Offices: सीबीएसई ने 6 नए क्षेत्रीय कार्यालय, उप-कार्यालय और उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए
Abhay Pratap Singh | August 22, 2025 | 04:14 PM IST | 2 mins read
अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूल अब इन नव स्थापित कार्यालयों के अधिकार क्षेत्र में आएंगे।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यम शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) की स्वीकृति के बाद 6 नए क्षेत्रीय कार्यालय, उत्कृष्टता केंद्र (CoEs) और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना की घोषणा की है। सीबीएसई द्वारा नए कार्यालय गुरुग्राम, लखनऊ, रायपुर, रांची, अगरतला, ईटानगर और गंगटोक में स्थापित किए जाएंगे।
सीबीएसई ने कहा, “इस कदम से प्रशासनिक पहुंच मजबूत करने, स्कूलों के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और इन क्षेत्रों में शैक्षिक सहायता सेवाओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी। सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूल अब इन नव स्थापित कार्यालयों के अधिकार क्षेत्र में आएंगे।”
सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, “यह निर्णय दिसंबर 2024 में वित्त समिति की मंजूरी के बाद लिया गया, जिसे बाद में शासी निकाय द्वारा अनुमोदित किया गया और शिक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई।”
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू किया गया नया क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या, इटावा, कानपुर, रायबरेली और उन्नाव सहित 30 जिलों की देखरेख करेगा और यह 1 सितंबर 2025 से कार्यात्मक हो जाएगा। सीबीएसई द्वारा स्थापित किए गए नए कार्यालय अगस्त और सितंबर 2025 के बीच पूरी तरह से शुरू हो जाएंगे।
CBSE Regional Office and CoE: नए क्षेत्रीय कार्यालय और उत्कृष्टता केंद्र
नीचे सारणी में सीबीएसई के नए क्षेत्रीय और उत्कृष्टता केंद्रों की जांच कर सकते हैं:
|
क्षेत्रीय कार्यालय/उत्कृष्टता केंद्र
|
अधिकार क्षेत्र
|
कार्य प्रारंभ होने की तिथि
|
|---|---|---|
| गुरुग्राम |
हरियाणा के 12 दक्षिणी जिले -
भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत |
1 सितंबर, 2025 |
| लखनऊ |
उत्तर प्रदेश के 30 जिले -
अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, रायबरेली, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और उन्नाव |
1 सितंबर, 2025 |
| रायपुर |
छत्तीसगढ़
|
22 अगस्त, 2025 |
| रांची | झारखंड | 22 अगस्त, 2025 |
CBSE Sub-Regional Offices: नए उप-क्षेत्रीय कार्यालय
सीबीएसई द्वारा शुरू किए गए नए उप-क्षेत्रीय कार्यालय की सूची नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| उप-क्षेत्रीय कार्यालय |
अधिकार क्षेत्र
|
कार्य प्रारंभ होने की तिथि
|
|---|---|---|
| अगरतला | त्रिपुरा | 15 सितंबर, 2025 |
| ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश | 22 अगस्त, 2025 |
| गंगटोक | सिक्किम | 22 अगस्त, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी