CBSE Single Girl Child Scholarship 2024: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप पंजीकरण cbse.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | November 22, 2024 | 04:01 PM IST | 1 min read
इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने में माता-पिता के प्रयासों को मान्यता देना और मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है। सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के अनुसार, एक साथ जन्म लेने वाले सभी बच्चे अपने माता-पिता की सिंगल गर्ल चाइल्ड हैं।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन विवरण और पात्रता शर्तों के साथ आवेदन फार्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in के स्कॉलर्शिप लिंक पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2024 है।
CBSE Single Girl Child Scholarship 2023-24: पात्रता मानदंड
सीबीएसई मेरिट स्कॉलरशिप मेधावी सिंगल छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, यानी जो अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं और सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षा 60% या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई हैं और ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की अपनी आगे की स्कूली शिक्षा जारी रख रही हैं और जिनकी ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं है।
इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने में माता-पिता के प्रयासों को मान्यता देना और मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है। सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के अनुसार, एक साथ जन्म लेने वाले सभी बच्चे अपने माता-पिता की सिंगल गर्ल चाइल्ड हैं।
CBSE Singal Girl Child Scholarship: जरूरी दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र और एडमिशन प्रूफ
- बैंक खाते और फीस स्ट्रक्चर
- पासपोर्ट आकार के फोटो और स्कैन किए गए हस्ताक्षर
- छात्र का आईडी कार्ड
- छात्रवृत्ति रिन्यूअल के लिए कक्षा 11वीं की मार्कशीट
- बैंक खाते से जुड़ा आधार कार्ड
- बैंक पासबुक और कैंसिल चेक।
- छात्रा से 50 रुपये के स्टांप पेपर पर एक शपथ पत्र
Also read CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट cbse.gov.in पर जारी, जानें परीक्षा शेड्यूल
अधिकतम दो वर्ष तक मिलेगी स्कॉलरशिप
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति की दर पांच सौ रुपये प्रति माह होगी, यानी साल भर में 6000 रुपये दिए जाएंगे। योजना के तहत प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति का भुगतान अधिकतम दो वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा। भुगतान ईसीएस/एनईएफटी के माध्यम से किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी