Abhay Pratap Singh | January 29, 2025 | 01:50 PM IST | 2 mins read
परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के पार्ट-ए अंक प्रदर्शित किए जाएंगे और केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के पार्ट-बी अंक प्रदर्शित किए जाएंगे।
This ebook offers a deep understanding of the exam’s pattern, difficulty level, and topics covered.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2025 (UCEED 2025) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2025 (CEED 2025) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। वहीं, सीईईडी 2025 रिजल्ट 5 मार्च को और यूसीईईडी 2025 रिजल्ट 7 मार्च को घोषित किया जाएगा।
सीईईडी और यूसीईईडी परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार CEED के लिए आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर और UCEED के लिए आधिकारिक वेबससाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं। सीईईडी फाइनल आसंर की 2025 और यूसीईईडी फाइनल आंसर की 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “CEED 2025 स्कोर कार्ड 10 मार्च, 2025 से उम्मीदवार पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। यह परिणाम घोषित होने की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध है।” CEED में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार MDes एवं PhD कार्यक्रमों में और UCEED में सफल कैंडिडेट डिजाइन में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
बीडिज कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 से 31 मार्च, 2025 तक जमा किए जा सकेंगे। राउंड 1 सीट आवंटन 21 अप्रैल को होगा। सीट आवंटन के 5 राउंड होंगे। नोटिस में कहा कि सीट आवंटन राउंड की तिथियां अस्थायी हैं। किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के पार्ट-ए अंक प्रदर्शित किए जाएंगे और केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के पार्ट-बी अंक प्रदर्शित किए जाएंगे।” उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीड फाइनल आंसर की 2025 और यूसीड फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: