CEED, UCEED Final Answer Key 2025: सीईईडी, यूसीईईडी फाइनल आंसर की जारी; रिजल्ट, स्कोरकार्ड डाउनलोड तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | January 29, 2025 | 01:50 PM IST | 2 mins read
परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के पार्ट-ए अंक प्रदर्शित किए जाएंगे और केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के पार्ट-बी अंक प्रदर्शित किए जाएंगे।
This ebook offers a deep understanding of the exam’s pattern, difficulty level, and topics covered.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2025 (UCEED 2025) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2025 (CEED 2025) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। वहीं, सीईईडी 2025 रिजल्ट 5 मार्च को और यूसीईईडी 2025 रिजल्ट 7 मार्च को घोषित किया जाएगा।
सीईईडी और यूसीईईडी परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार CEED के लिए आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर और UCEED के लिए आधिकारिक वेबससाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं। सीईईडी फाइनल आसंर की 2025 और यूसीईईडी फाइनल आंसर की 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “CEED 2025 स्कोर कार्ड 10 मार्च, 2025 से उम्मीदवार पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। यह परिणाम घोषित होने की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध है।” CEED में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार MDes एवं PhD कार्यक्रमों में और UCEED में सफल कैंडिडेट डिजाइन में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
बीडिज कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 से 31 मार्च, 2025 तक जमा किए जा सकेंगे। राउंड 1 सीट आवंटन 21 अप्रैल को होगा। सीट आवंटन के 5 राउंड होंगे। नोटिस में कहा कि सीट आवंटन राउंड की तिथियां अस्थायी हैं। किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के पार्ट-ए अंक प्रदर्शित किए जाएंगे और केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के पार्ट-बी अंक प्रदर्शित किए जाएंगे।” उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
CEED, UCEED 2025 Final Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीड फाइनल आंसर की 2025 और यूसीड फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- UCEED या CEED की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में खुलेगी।
- फॉर्म को डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पृष्ठ को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी