CG ITI Counselling 2025: छत्तीसगढ़ आईटीआई काउंसलिंग कार्यक्रम cgiti.admissions.nic.in पर जारी, शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | June 16, 2025 | 06:23 PM IST | 2 mins read
सीजी आईआईटी काउंसलिंग पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशिल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय ने (CG DET) ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) -2025-26 एवं 2025-2027 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ आईटीआई काउंसलिंग पंजीकरण 2025 के लिए cgiti.admissions.nic.in पर जाकर अपडेटेड सीजी आईटीआई एडमिशन विवरणिका, शेड्यूल और सीट मैट्रिक्स 2025 जांच सकते हैं।
छत्तीसगढ़ आईटीआई काउंसलिंग शेड्यूल 2025 के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 16 जून को सुबह 10 बजे से 25 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी। सीजी आईटीआई काउंसलिंग 2025 का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा। एनआईसी द्वारा मेरिट सूची 26 जून को और राउंड 1 के लिए चयन सूची 27 और 29 जून को जारी की जाएगी।
सीजी आईआईटी काउंसलिंग पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशिल की आवश्यकता होगी। छत्तीगढ़ आईटीआई 2025 रिजल्ट में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।
CG ITI Counselling 2025: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी आईटीआई काउंसलिंग 2025 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाएं।
- लेटेस्ट सेक्शन में काउंसलिंग पंजीकरण लिंग पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आईटीआई काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग करें।
- सीजी आईटीआई काउंसलिंग फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें।
CG ITI Admission 2025: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे सारणी में सीजी आईटीआई एडमिशन 2025 के लिए काउसलिंग कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| पंजीकरण | 16 जून -25 जून, 2025 |
| एनआईसी द्वारा मेरिट सूची जारी करने की तिथि | 26 जून, 2025 |
| राउंड - 1 | |
| एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करने की तिथि | 27 और 29 जून, 2025 |
| संस्थाओं द्वारा प्रवेश | 30 जून से 2 जुलाई, 2025 तक |
| राउंड - 2 | |
|
एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करने की तिथि
|
3 जुलाई से 5 जुलाई, 2025 |
|
संस्थाओं द्वारा प्रवेश
|
6 जुलाई से 9 जुलाई, 2025 तक |
|
|
|
| सीट मैट्रिक्स का अपडेट | 10 जुलाई, 2025 |
| पंजीकरण | 11 जुलाई से 18 जुलाई, 2025 |
|
एनआईसी द्वारा मेरिट सूची जारी करने की तिथि
|
19 जुलाई, 2025 |
| राउंड - 3 | |
|
एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करने की तिथि
|
20 जुलाई से 21 जुलाई, 2025 |
|
संस्थाओं द्वारा प्रवेश
|
22, 23 और 25 जुलाई, 2025 |
| राउंड - 4 | |
|
एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करने की तिथि
|
26 से 28 जुलाई, 2025 |
|
संस्थाओं द्वारा प्रवेश
|
29 जुलाई - 31 जुलाई, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी