CG Staff Nurse Answer Key 2025: छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स मॉडल आंसर की जारी, 3 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | September 26, 2025 | 04:33 PM IST | 1 min read
सीजी व्यापम स्टाफ नर्स उत्तर कुंजी 2025 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 26 सितंबर को स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2025 (HSSN25) के लिए मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी व्यापम स्टाफ नर्स मॉडल उत्तर कुंजी 2025 सेट-ए, सेट-बी, सेट-सी और सेट-डी के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स आंसर की पर उम्मीदवारों को 3 अक्टूबर, 2025 (दोपहर 3:00 बजे) तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। दावा-आपत्ति के लिए कैंडिडेट को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मॉडल उत्तर पर अभ्यर्थी को दावा आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान किए दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।”
सीजी व्यापम स्टाफ नर्स परीक्षा परीक्षा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 225 स्टाफ नर्स के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडे छ्त्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Staff Nurse Answer Key 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी व्यापम स्टाफ नर्स उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर्स’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, स्टाफ नर्स प्रश्न-पत्र के मॉडल उत्तर पर क्लिक करें।
- प्रश्नों का मिलान और आवश्यकता होने पर आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी