CISF Constable PET Admit Card 2024: सीआईएसएफ कांस्टेबल फायर पीईटी/डीवी शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड कल
Abhay Pratap Singh | December 15, 2024 | 01:44 PM IST | 1 min read
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पीईटी/पीएसटी/डीवी 24 दिसंबर, 2024 से 20 जनवरी, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सीआईएसएफ कांस्टेबल (फायर) भर्ती 2024 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन (DV) का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 पीईटी शेड्यूल cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पीईटी/ पीएसटी/ डीवी का आयोजन 24 दिसंबर, 2024 से 20 जनवरी, 2025 तक देश भर के 35 केंद्रों पर किया जाएगा। सीआईएसएफ द्वारा कांस्टेबल भर्ती पीईटी/ डीवी एडमिट कार्ड कल यानी 16 दिसंबर, 2024 से सीआईएसएफ की वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, “पीईटी/पीएसटी/डीवी के लिए एडमिट कार्ड 16/12/2024 से सीआईएसएफ की वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in/ पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।”
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल (फायर) के 1,130 पदों को भरा जाएगा। सीआईएसएफ कांस्टेबल (फायर) 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) शामिल हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा (ओएमआर/ ओबीटी) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई)/ समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) शामिल है।
सीआईएसएफ कांस्टेबल पीईटी 2024 एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय होने पर हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CISF Constable Fire Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कांस्टेबल फायर पीईटी/डीवी/पीएसटी एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी