CLAT 2025: एनएलएसआईयू बैंगलोर ने 2025-26 के लिए संशोधित सीट मैट्रिक्स किया जारी, कुल सीटें बढ़कर 310 हुईं
Santosh Kumar | November 30, 2024 | 12:57 PM IST | 2 mins read
एनएलएसआईयू बैंगलोर ने कर्नाटक के छात्रों के लिए विशेष निर्देशों का उल्लेख किया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर नोटिस देख सकते हैं।
नई दिल्ली: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट 2025) कल यानी 1 दिसंबर को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम द्वारा आयोजित किया जाएगा। कंसोर्टियम ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के सीट मैट्रिक्स में हुए बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिसूचना जारी की है। एनएलएसआईयू बेंगलुरु के संशोधित सीट मैट्रिक्स के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कुल प्रवेश 310 सीटों का होगा।
इनमें से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 121 सीटें तथा कर्नाटक के विद्यार्थियों के लिए 10 सीटें आवंटित हैं। अनुसूचित जाति के लिए लगभग 45 सीटें आरक्षित हैं, जो 15 प्रतिशत हैं, अनुसूचित जनजाति के लिए 23 सीटें आरक्षित हैं, जो 7.5 प्रतिशत हैं।
इसके अलावा 81 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल) के लिए आरक्षित हैं, जो 27 प्रतिशत है, 30 सीटें ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं, जो 10 प्रतिशत है। कर्नाटक के छात्रों को प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर सीटें दी जाएंगी।
CLAT 2025 Seat Matrix: संशोधित सीट मैट्रिक्स
उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय विश्वविद्यालय में सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और सहायक दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनएलएसआईयू बैंगलोर के संशोधित सीट मैट्रिक्स की जांच कर सकते हैं-
|
श्रेणी |
सीटों का प्रतिशत |
सीटों की संख्या |
|---|---|---|
|
अनुसूचित जाति (SC) |
15.0% |
45 |
|
अनुसूचित जनजाति (ST) |
7.5% |
23 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल) |
27% |
81 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
10% |
30 |
|
सामान्य (General) |
- |
121 |
|
कुल (Total) |
100% |
300 |
|
कर्नाटका के छात्रों के लिए अतिरिक्त सीटें |
- |
10 |
|
कुल |
|
310 |
Also read CLAT 2025 Dress Code: क्लैट एग्जाम कल; परीक्षा के लिए ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश जानें
CLAT Exam Date 2025: अधिसूचना में जरूरी निर्देश
कर्नाटक का छात्र बनने के लिए अभ्यर्थी को राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में कम से कम 10 साल तक पढ़ाई की होनी चाहिए। इसके बाद काउंसलिंग के समय 10 साल की स्कूली शिक्षा का प्रमाण पत्र देना होगा।
अगर अभ्यर्थी ने कर्नाटक में 10 साल तक पढ़ाई नहीं की है तो इसके लिए एनएलएसआईयू बैंगलोर ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थी इन निर्देशों को ऑफिशियल पोर्टल पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी