CLAT 2025 Result: क्लैट रिजल्ट consortiumofnlus.ac.in पर जारी; दो छात्रों ने AIR 1 रैंक की हासिल
Abhay Pratap Singh | December 8, 2024 | 10:35 AM IST | 2 mins read
क्लैट रिजल्ट 2025 में यूजी स्तर पर हरियाणा और मध्य प्रदेश के एक-एक छात्र ने और पीजी स्तर पर ओडिशा की एक छात्र ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) ने क्लैट यूजी 2025 और क्लैट पीजी 2025 दोनों के लिए क्लैट 2025 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। यूजी और पीजी के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 में शामिल हुए उम्मीदवार एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consoritumofnlus.ac.in पर जाकर क्लैट 2025 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
क्लैट यूजी 2025 में दो छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। CLAT PG 2025 में आडिशा की एक छात्रा ने शीर्ष स्कोर 80 प्राप्त किया, जो क्लैट एआईआर 1 के लिए 99.993 प्रतिशत है। वहीं, UG स्तर पर हरियाणा और मध्य प्रदेश के एक-एक छात्र ने 99.997 पर्सेंटाइल के साथ उच्चतम स्कोर प्राप्त किया है।
क्लैट परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। एनएलयू ने क्लैट रिजल्ट 2025 के साथ ही क्लैट फाइनल आंसर की 2025 भी जारी की है। CLAT 2025 परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति दर 96.33 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
Also read CLAT PG 2025: क्लैट परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, लॉ छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए क्लैट कटऑफ 2025 प्रत्येक संस्थान द्वारा निर्धारित किया जाएगा। हालांकि, क्लैट कॉलेज प्रेडिक्टर उपलब्ध हैं, जिसकी सहायता से उम्मीदवार प्रवेश की संभावनाओं का अनुमान लगाने के लिए पिछले कट-ऑफ का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, CLAT PG की प्रोविजनल आंसर की में ‘त्रुटियों’ को लेकर दो अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
NLUs के कंसोर्टियम ने शीर्ष 16 उम्मीदवारों के लिए CLAT 2025 रैंक और मूल राज्य का खुलासा किया है। हालांकि, क्लैट 2025 टॉपर्स लिस्ट में अभ्यर्थियों का नाम शामिल नहीं है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट दोनों स्तरों के लिए 1 दिसंबर, 2024 को आयोजित किया गया था।
Consortium of NLU: क्लैट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से क्लैट 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले https://consortiumofnlus.ac.in/clat-2025/view-result.html पर विजिट करें।
- अब, लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या/ एडमिट कार्ड नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर क्लैट 2025 परिणाम प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 85 केंद्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालय खोलने की योजना को दी मंजूरी
नए केंद्रीय विद्यालय देशभर में 82,000 से अधिक छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेंगे। इस पर लगभग 5872 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि नवोदय विद्यालय खोलने पर 2360 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी