Rajasthan News: कोटा में कोचिंग छात्र की हॉस्टल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच से किया इनकार
Press Trust of India | August 20, 2024 | 05:38 PM IST | 2 mins read
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी कुशाग्र रस्तोगी के रूप में हुई है, जो जवाहर नगर इलाके में एक छात्रावास में अपनी मां के साथ रह रहा था।
राजस्थान: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कोटा आए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के 18 वर्षीय अभ्यर्थी की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुशाग्र रस्तोगी के रूप में हुई है जो कोटा में जेईई मेन और एडवांस की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मंगलवार (20 अगस्त) को बताया कि 18 वर्षीय कोचिंग छात्र अपने छात्रावास के कमरे के बाथरूम में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया।
उन्होंने बताया कि हॉस्टल के केयरटेकर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। हालांकि, छात्रा के माता-पिता के अनुरोध पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई। माता-पिता ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी कुशाग्र रस्तोगी के रूप में हुई है, जो जवाहर नगर इलाके में एक छात्रावास में अपनी मां के साथ रह रहा था, जहां सोमवार को उसका शव मिला।
Also read आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे छात्र ने कोटा में की आत्महत्या, स्टूडेंट सुसाइड का इस साल 11वां मामला
उन्होंने बताया कि इस साल अप्रैल में कुशाग्र रस्तोगी ने कोटा के एक कोचिंग संस्थान में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए दाखिला लिया था और छात्रावास में रहने लगा था। क्षेत्र के डीएसपी राजेश टेलर ने मृतक की मां के हवाले से बताया कि सोमवार की सुबह, रोज की तरह कुशाग्र जागकर फ्रेश होने के लिए बाथरूम गया था।
जब वह 15-20 मिनट बाद भी बाहर नहीं आया, तो मां ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया और पाया कि दरवाजा खुला हुआ था और कुशाग्र अंदर बेहोश पड़ा था। जवाहर नगर थाने के सर्किल इंस्पेक्टर हरिनारायण शर्मा ने बताया कि कुशाग्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, लेकिन होश में न आने पर उसे मृत घोषित कर दिया। माता-पिता ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया, इसलिए पुलिस ने बिना मामला दर्ज किए शव उन्हें सौंप दिया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी