COMEDK UGET 2026 Registration: कॉमेडके यूजीईटी पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 23 मार्च तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 21, 2026 | 05:52 PM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी 2026 एप्लीकेशन में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 10 से 13 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने कॉमेडके यूजीईटी (UGET) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर 23 मार्च (शाम 4 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 एप्लीकेशन में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 10 से 13 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई थी। कॉमेडके अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू है।
आवेदक पीसीएम या पीसीबी विषयों में न्यूनतम 45% अंकों के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एससी/ एसटी/ ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कॉमेडके यूजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 9 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत के प्रवासी नागरिक (OCI) और भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) भी कॉमेडके यूजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। कंसोर्टियम 29 अप्रैल से 9 मई तक कॉमेडके यूजीईटी 2026 के लिए टेस्ट एडमिशन टिकट (TAT) जारी करेगा।
आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, प्रवेश परीक्षा भारत भर के 200 से अधिक शहरों और 400 से अधिक केंद्रों में आयोजित की जाएगी। कॉमेडके यूजीईटी के माध्यम से 16 मेडिकल, 24 डेंटल और लगभग 150 इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
COMEDK UGET 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://comedk.org/ पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी