CSAB Supernumerary 2024: सीएसएबी सुपरन्यूमरेरी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, दस्तावेज सत्यापन 22 अगस्त तक
Santosh Kumar | August 20, 2024 | 06:36 PM IST | 2 mins read
जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे तथा सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
Check your Chances in NITs/IIITs/GFTIs through CSAB Counselling
Use Nowनई दिल्ली: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने सीएसएबी 2024 सुपरन्यूमेरी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाकर सीएसएबी 2024 सुपरन्यूमेरी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे तथा सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। दस्तावेज अपलोड करने तथा अतिरिक्त सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान 20 से 22 अगस्त तक किया जा सकेगा। प्रश्नों के उत्तर देने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है।
सीएसएबी 2024 सुपरन्यूमेरी राउंड सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बोर्ड उपलब्ध सीटों के लिए जेईई मेन 2024 की सामान्य रैंक सूची के आधार पर मेरिट के अनुसार सीटें आवंटित करता है।
सीट सुरक्षित करने वाले उम्मीदवारों के लिए 24 से 27 अगस्त तक फिजिकल रिपोर्टिंग की जाएगी। सीएसएबी 2024 सुपरन्यूमरेरी राउंड के माध्यम से अपनी सीट पक्की करने वाले सभी उम्मीदवारों द्वारा आवंटित संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग के दौरान दिव्यांग उम्मीदवारों का फिजिकल सत्यापन अनिवार्य है।
CSAB Supernumerary Seat Allotment: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार को सीएसएबी 2024 सुपरन्यूमरेरी राउंड पोर्टल पर निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे-
- कक्षा 10 का प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांग उम्मीदवारों के लिए यूडीआईडी कार्ड या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
- पात्रता प्रमाण पत्र की स्थिति
- चिकित्सा प्रमाण पत्र
Also read CSAB Counselling 2024: सीएसएबी स्पेशल राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, csab.nic.in पर करें चेक
CSAB Supernumerary 2024: सीट आवंटन ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएसएबी सुपरन्यूमरेरी राउंड सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीएसएबी 2024 सुपरन्यूमरेरी सीट आवंटन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सीट आवंटन परिणाम की जाँच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी