Trusted Source Image

CTET 2024 Answer Key Live: सीटेट आंसर की जल्द होगी जारी, क्वालीफाइंग मार्क्स, कटऑफ, रिजल्ट डेट जानें

Saurabh Pandey | December 26, 2024 | 10:36 PM IST | 5 mins read

सीबीएसई सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, रैंक, अन्य विवरण होंगे।

Back

How to crack CTET Exam?????

Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.

Check Now test
सीबीएसई सीटेट दिसंबर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई सीटेट दिसंबर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट आंसर की 2024 और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगी। सीटेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

सीबीएसई सीटेट प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे - रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

CTET 2024 Answer Key: आंसर की आपत्ति शुल्क

सीबीएसई सीटेट दिसंबर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं और यदि आवश्यक हो तो आपत्तियां उठा सकते हैं। प्रत्येक चुनौती के लिए 1000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। विशेषज्ञों की एक टीम इन आपत्तियों की जांच करेगी। यदि उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो आवश्यक सुधार किए जाएंगे और शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट 2024 की घोषणा जनवरी के अंत तक किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, रैंक, अन्य विवरण होंगे

सीबीएसई सीटेट परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की गई थी। CTET पेपर II सुबह की पाली में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया गया था, जबकि पेपर I शाम की पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।

Also read CBSE Board Exams 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी

CTET 2024 Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाएं।
  • CTET आंसर की 2024 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • CTET आंसर की 2024 पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब सीबीएसई सीटीईटी आंसर की 2024 पीडीएफ सेव करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications