CTET 2024 Answer Key: सीटेट प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का कल अंतिम दिन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 26, 2024 | 02:36 PM IST | 1 min read
सीबीएसई सीटेट जुलाई परीक्षा 7 जुलाई 2024 को देश भर के 136 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में 20 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now testनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो कल यानी 27 जुलाई को बंद होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि सीटेट आंसर-की 2024 में कोई गड़बड़ी है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए इसे चुनौती दे सकते हैं। सीटेट 2024 आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
सीबीएसई सीटेट जुलाई परीक्षा 7 जुलाई 2024 को देश भर के 136 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में 20 भाषाओं में आयोजित की गई थी। पेपर II सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया गया था।
CTET 2024 Answer Key: आपत्ति शुल्क
सीटीईटी आंसर-की 2024 से असंतुष्ट उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये आपत्ति शुल्क देना होगा। चुनौती शुल्क क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना आवश्यक है। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
आपत्ति शुल्क का भुगतान किए बिना और किसी अन्य माध्यम (ईमेल/पत्र/प्रतिनिधित्व) के माध्यम से प्रस्तुत चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ प्राप्त चुनौतियों की जांच करेंगे और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेंगे। सीटेट परिणाम, अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार घोषित किया जाएगा।
Also read CTET 2024 Answer Key: सीबीएसई सीटेट प्रोविजनल आंसर-की ctet.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CTET 2024 Answer Key: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटीईटी 2024 प्रोविजनल उत्तर कुंजी की जांच और आपत्तियां उठा सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, Submit Key Challenge (CTET July-2024) लिंक पर क्लिक।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- त्रुटि के मामले में CTET 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी