CTET Admit Card 2024: सीटेट जुलाई सत्र एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी; 7 जुलाई को परीक्षा
Santosh Kumar | July 5, 2024 | 09:44 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2024 सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटेट जुलाई 2024 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now testनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 जुलाई सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट 2024 परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
सीटेट एडमिट कार्ड 2024 सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटेट जुलाई 2024 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सीटेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
सीटेट 2024 परीक्षा 136 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। सीटेट एक राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है। सीबीएसई सीटेट परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी जिसमें उम्मीदवारों के पास पेपर 1 या पेपर 2 या दोनों पेपर में उपस्थित होने का विकल्प होगा।
सीटेट पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित किया जाएगा जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे और 30 मिनट होगी। पेपर 1 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक है जबकि पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
CTET Admit Card 2024 Direct Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'CTET Admit Card 2024 Direct Link' पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- CTET Admit Card 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें डिटेल्स को जांचें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Also read CBSE CTET City Slip 2024: सीबीएसई सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप ctet.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
CTET Admit Card 2024: आवश्यक दस्तावेज
सीटेट एडमिट कार्ड 2024 के साथ, उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा के दिन एक वैध पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। सीटेट परीक्षा केंद्र पर मान्य पहचान पत्रों की सूची नीचे दी गई है-
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासबुक
- मतदाता पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड इत्यादि
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी