CTET Admit Card 2026 Date: सीटेट एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जल्द आने की उम्मीद, परीक्षा दिवस निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | January 25, 2026 | 04:34 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने हाल ही में सीटेट 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है, जिसमें कैंडिडेट अपना परीक्षा शहर जांच सकते हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। सीबीएसई की आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सीटेट हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, फोटो, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं।
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 8 फरवरी को पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए किया जाएगा। परीक्षा शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीटीईटी 2026 परीक्षा प्रत्येक शिफ्ट में 2 घंटे 30 मिनट की अवधि में कराई जाएगी। पेपर 2 प्रथम शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर 1 द्वितीय शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा देश भर के 20 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित होगी।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना चाहिए। परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह से प्रतिबंधित है। परीक्षार्थियों को निरीक्षक की अनुमति के बिना परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं है। नवीनतम अपडेट के लिए सीबीएसई सीटीईटी की वेबसाइट पर विजिट करें।
CTET 2026 Admit Card Download: डाउनलोड चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, सीटेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें।
Quick Watch
]अगली खबर
]Gurugram District Court Vacancy 2026: गुरुग्राम डिस्ट्रिक कोर्ट में 155 पदों पर आवेदन शुरू, लास्ट डेट जानें
गुरुग्राम कोर्ट भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी प्रतिमाह 25,500 रुपये (शुरू में 6 महीने की अवधि के लिए या जब तक रेगुलर नियुक्तियां नहीं हो जाती, जो भी पहले हो) होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी