CTET Answer Key 2026 Live: सीबीएसई सीटीईटी आंसर की कब होगी जारी? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
Saurabh Pandey | March 12, 2026 | 03:49 PM IST | 11 mins read
बोर्ड सीटेट आंसर की खिलाफ दर्ज सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और उसी अनुसार अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। सीटेट का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now testनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की अंतरिम उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। सीटेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
सीटेट उत्तर कुंजी जारी होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर 2-3 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार 1000 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करके उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
निर्धारित समय के दौरान उम्मीदवारों द्वारा शुल्क भुगतान सहित भेजी की गई आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। बिना शुल्क भुगतान के प्रस्तुत की गई आपत्तियों और किसी अन्य माध्यम (जैसे ईमेल/पत्र/प्रतिनिधि) से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
बोर्ड सीटेट आंसर की खिलाफ दर्ज सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और उसी अनुसार अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। सीटेट का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
CBSE CTET 2026 Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर सीटीईटी आंसर की 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपकी प्रोविजनल आंसर की प्रदर्शित हो जाएगी।
- सीटेट प्रोविजनल आंसर की चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- सीटेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
CBSE CTET 2026: परीक्षा कब हुई थी?
सीटीईटी परीक्षा 7 और 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। बाद में दो केंद्रों पर पुनर्परीक्षा 1 मार्च, 2026 को हुई थी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी - पहला चरण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक। सीबीएसई सीटेट परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की गई थी।
बिहार के दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द हुई थी
बोर्ड ने अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण बिहार के दो परीक्षा केंद्रों पर सीटीईटी पेपर 2 रद्द कर दिया था, जो 1 मार्च को दोबारा संपन्न कराया गया। इन प्रभावित केंद्रों में सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर, वैशाली (हाजीपुर) और लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी