Santosh Kumar | March 12, 2026 | 06:01 PM IST | 2 mins read
सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं। क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए 60% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 55% है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now test
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएस) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। सीटेट आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है। यह एग्जाम 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में हुआ, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल थे। लाखों कैंडिडेट्स ने सीटेट 2026 एग्जाम दिया और अब वे अपने जवाब चेक कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट उत्तर कुंजी की साथ-साथ ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे कैंडिडेट्स अपने मार्क किए गए जवाबों की तुलना कर सकते हैं।
अगर कोई कैंडिडेट आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तरसे सहमत नहीं है, तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 15 मार्च तक आपत्तियां जमा करना अनिवार्य है। हर आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये की फीस लगेगी।
आपत्तियां केवल वैलिड सबूत के साथ ही स्वीकार की जाएंगी। सीबीएसई सभी वैलिड आपत्तियों की समीक्षा करेगा और जरूरी सुधार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा।
Also readCBSE 10th, 12th Admit Card 2026: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड cbse.gov.in पर जारी
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीटीईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
सीटेट में हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलता है, और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। किसी भी समस्या के मामले में, हेल्पडेस्क से संपर्क करें। प्रोविजनल आंसर की केवल रेफरेंस के लिए है। फाइनल आंसर की को ही अंतिम माना जाएगा।
सीटीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं। क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए 60% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 55% है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखें।