CTET Answer Key 2026: सीटेट आंसर की, रिस्पॉन्स शीट ctet.nic.in पर जल्द जारी होने की संभावना, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | February 19, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read
सीटेट फरवरी 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी सीटीईटी की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट आंसर की और ओएमआर आंसर शीट जांच सकेंगे।
सीटेट फरवरी 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। बिना शुल्क भुगतान व बिना संबंधित दस्तावेज के उठाई गई चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देश भर के 140 शहरों में आयोजित की गई थी। सीटीईटी परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाती है। पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक में पढ़ाने के इच्छुक तथा पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक में पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए किया जाता है।
प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित करेगा। अभ्यर्थियों की मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र डिजिटल प्रारूप में डिजिलॉकर के माध्यम से जारी किए जाएंगे। सीटेट सर्टिफिकेट आजीवन के लिए वैध होता है।
बता दें कि, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण बिहार के दो परीक्षा केंद्रों में सीटीईटी पेपर 2 रद्द कर दिया गया था। बोर्ड ने कहा था कि इन केंद्रों के लिए आवंटित उम्मीदवारों की पुनर्परीक्षा 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी और संशोधित कार्यक्रम उन्हें अलग से भेजा जाएगा।
CTET Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीटेट प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर सीटेट 2026 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी और ओएमआर शीट जांचें व डाउनलोड करें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी