CTET December 2024: सीटेट दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी; ctet.nic.in पर आवेदन शुरू
Santosh Kumar | September 17, 2024 | 07:11 PM IST | 2 mins read
पात्र उम्मीदवारों को पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, 2024 है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now testनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) दिसंबर 2024 के लिए आधिकारिक तौर पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीटेट दिसंबर 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आज (17 सितंबर) से 16 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध रहेगी।
उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, 2024 है।
CTET December 2024: आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को सीटेट 2024 दिसंबर परीक्षा के एक पेपर के लिए 1,000 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा। ओबीसी, एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये शुल्क होगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार, सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सीटेट 2024 परीक्षा पेपर- I के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर- II दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
CBSE CTET 2024 Correction Window: आवेदन सुधार विंडो
सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो 21 से 25 अक्टूबर के बीच आवेदकों के लिए उपलब्ध होगी। बोर्ड ने अधिसूचना में कहा है कि नियत तारीख के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र में सुधार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीटेट दिसंबर 2024 में उपस्थित होने की समय सीमा से पहले सभी चरणों को पूरा कर लें।
CBSE CTET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'Apply for CTET Dec-2024' लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर फिर से 'Apply for CTET Dec-2024' लिंक खोलें।
- अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
- पृष्ठ पर आवेदन संबंधी निर्देश पढ़ें और आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरें और पंजीकरण संख्या नोट कर लें।
- आवश्यकतानुसार स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी