Santosh Kumar | February 7, 2026 | 10:35 PM IST | 6 mins read
उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपना सीटेट एडमिट कार्ड 2026 साथ ले जाएं, क्योंकि बिना वैलिड हॉल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
CTET Exam 2026 Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) आज आयोजित किया जा रहा है। सीटीईटी परीक्षा का यह 21वां एडिशन है, जिसका आयोजन 7 और 8 फरवरी को, देश भर के 140 शहरों में ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हो रही है। सीटेट शिफ्ट 1 पेपर 2 परीक्षा समाप्त हो गई है। शिफ्ट 2 (पेपर-1) परीक्षा 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
गेट्स रिपोर्टिंग टाइम पर खुलेंगे और परीक्षा शुरू होने के बाद कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे कम से कम 1-2 घंटे पहले केंद्र पहुंचें, क्योंकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फ्रिस्किंग में समय लग सकता है।
सीटीईटी पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) और पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) आज आयोजित किया जा रहा है। उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपना एडमिट कार्ड साथ लाएं, क्योंकि बिना वैलिड हॉल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी।
ड्रेस कोड सख्त है ताकि फ्रिस्किंग आसान हो। अभ्यर्थी हल्के रंग के सरल कपड़े पहनें, जैसे हाफ-स्लीव शर्ट/टॉप, बिना मेटल के बटन या जिप वाले। भारी लेयरिंग, फुल स्लीव, मेटल एक्सेसरीज, बड़े बटन, एम्ब्रॉयडरी या कई जेब वाले कपड़े न पहनें।
खुले सैंडल, चप्पल या फ्लैट फुटवियर पहनें; जूते, बूट, स्नीकर्स और हाई हील्स की इजाजत नहीं है। महिला उम्मीदवारों की तलाशी महिला स्टाफ लेंगी। किसी भी परेशानी से बचने के लिए सादे और आरामदायक कपड़े चुनें।
इसके अलावा सीटीईटी 2026 परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पेन ड्राइव, किताबें, नोट्स, चिट्स, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, ज्वेलरी या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
अपने साथ केवल एक नीला/काला बॉलपॉइंट पेन, एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल (बिना लेबल वाली), और जरूरी डॉक्यूमेंट्स ही ले जाएं। कोई भी गैर-जरूरी चीज मिलने पर परीक्षा रद्द हो सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स में अपना सीटीईटी एडमिट कार्ड जरूर साथ लाएं। इसके अलावा एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित आईडी ही मान्य होगी।
यदि दिव्यांग (पीडबल्यूडी) अभ्यर्थी हैं तो स्क्राइब और अतिरिक्त समय की सुविधा के लिए संबंधित प्रमाणपत्र साथ रखें। एडमिट कार्ड में दिए सभी निर्देश पढ़ें और पालन करें। परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर सही तरीके से बबल भरें।