CTET Exam 2026: सीटेट पेपर 2 की परीक्षा 2 सेंटरों पर स्थगित, प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई डेट की घोषणा जल्द
Santosh Kumar | February 7, 2026 | 03:31 PM IST | 1 min read
पोस्ट में कहा गया, "देश भर में 1,803 सीटीईटी परीक्षा केंद्रों में से, पेपर-2 की परीक्षा 1,801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई।"
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now testनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने दो सेंटर्स पर सीटीईटी फरवरी 2026 पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए) परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है। 7 फरवरी को होने वाली पेपर-2 की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से दो सेंटर्स पर स्थगित की गई है। बोर्ड जल्द ही प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई तारीखों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर करेगा।
सीबीएसई बोर्ड ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर शेयर की। पोस्ट में कहा गया, "देश भर में 1,803 सीटीईटी परीक्षा केंद्रों में से, पेपर-2 की परीक्षा 1,801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई।"
हालांकि, इसमें आगे कहा गया कि वैशाली (हाजीपुर) के 2 केंद्रों (125016 - सेंट जॉन एकेडमी, बासमती नगर और 125014 - लक्ष्या इंटरनेशनल एकेडमी) पर कुछ अपरिहार्य कारणों से पेपर - 2 की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी।
Also read CTET Exam 2026 LIVE: सीटेट पेपर 1 एग्जाम शुरू, पेपर 2 क्वेश्चन पेपर, आंसर की, एनालिसिस जारी
CTET Paper 2 Exam 2026: 15 दिनों के अंदर होगा एग्जाम
बोर्ड इन दोनों सेंटरों पर अलॉट किए गए कैंडिडेट्स के लिए 15 दिनों के अंदर दोबारा एग्जाम करवाएगा। रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल प्रभावित कैंडिडेट्स को अलग से बताया जाएगा। सीबीएसई ने कैंडिडेट्स को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।
प्रभावित उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए रेगुलर वेबसाइट ctet.nic.in चेक करते रहें। अगर एडमिट कार्ड में कोई बदलाव होता है, तो अपडेटेड वर्जन डाउनलोड करें। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी