Abhay Pratap Singh | July 28, 2024 | 04:57 PM IST | 2 mins read
सीटीईटी जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now test
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2024 का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद सीटेट 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीबीएससी सीटीईटी जुलाई 2024 रिजल्ट देख सकेंगे।
सीटेट जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। सीबीएसई द्वारा सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा 7 जुलाई को दो सत्रों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया गया था।
सीटीईटी 2024 प्रोविजनल आंसर की 24 जुलाई को जारी की गई थी, उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 27 जुलाई तक का समय दिया गया था। विषय विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद सीटेट जुलाई 2024 अंतिम उत्तर कुंजी और सीटेट जुलाई परिणाम जारी किए जाएंगे।
Also readअग्निवीरों को यूपी पुलिस, पीएसी बल में मिलेगा वेटेज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा
सीटेट जुलाई 2024 परिणाम घोषित होने के बाद सभी पात्र उम्मीदवारों की CTET मार्कशीट डिजिटल मोड में उनके डिजिलॉकर खातों में अपलोड कर दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए सीटेट जुलाई एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से सीटेट जुलाई रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
सीटीईटी योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि सभी श्रेणियों के लिए आजीवन होगी। CTET उत्तीर्ण करने वाले व्यक्ति अपने स्कोर में सुधार के लिए दोबारा भी सीटेट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सीटेट परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अटेम्प्ट की संख्या निर्धारित नहीं की गई है।