Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 10:46 PM IST | 5 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी CUET UG 2025 एडमिट कार्ड से पहले exams.nta.ac.in पर सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप जारी करेगी।
Know your admission chances in CUET Courses based on CUET Score by using CUET College Predictor 2024.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगी। परीक्षा एजेंसी एनटीए की घोषणा के बाद पंजीकृत कैंडिडेट एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET UG 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। CUET UG सिटी स्लिप एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड से पहले जारी करेगा, जिसमें कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकेंगे।
सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से 1 जून के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले एनटीए सीयूईटी यूजी हाल टिकट 2025 डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर सक्रिय करेगा। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
इस साल CUET UG परीक्षा 37 विषयों (विषयों की संख्या 63 से घटाकर 37 कर दी गई है) के लिए कई पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 13 भाषाएं और 23 डोमेन-विशिष्ट विषय शामिल हैं। प्रत्येक पेपर की अवधि 60 मिनट की होगी। CUET UG परीक्षा केवल कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
यूजीसी ने यह भी घोषणा की कि विषयों की सीयूईटी यूजी के लिए हटाए गए विषयों में प्रवेश सामान्य योग्यता परीक्षा (जीएटी) के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: