CUET 2025 Live: सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द @cuet.nta.nic.in; एग्जाम डेट, शिफ्ट टाइम, लेटेस्ट अपडेट
Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 10:46 PM IST | 5 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी CUET UG 2025 एडमिट कार्ड से पहले exams.nta.ac.in पर सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप जारी करेगी।
Know your admission chances in CUET Courses based on CUET Score by using CUET College Predictor 2024.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगी। परीक्षा एजेंसी एनटीए की घोषणा के बाद पंजीकृत कैंडिडेट एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET UG 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। CUET UG सिटी स्लिप एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड से पहले जारी करेगा, जिसमें कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकेंगे।
सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से 1 जून के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले एनटीए सीयूईटी यूजी हाल टिकट 2025 डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर सक्रिय करेगा। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
इस साल CUET UG परीक्षा 37 विषयों (विषयों की संख्या 63 से घटाकर 37 कर दी गई है) के लिए कई पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 13 भाषाएं और 23 डोमेन-विशिष्ट विषय शामिल हैं। प्रत्येक पेपर की अवधि 60 मिनट की होगी। CUET UG परीक्षा केवल कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
यूजीसी ने यह भी घोषणा की कि विषयों की सीयूईटी यूजी के लिए हटाए गए विषयों में प्रवेश सामान्य योग्यता परीक्षा (जीएटी) के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CUET UG 2025 City Slip: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक CUET वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, छात्र लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
- लॉगिन के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]MP Board Result 2025 Live: क्या एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा? एमपीबीएसई लेटेस्ट अपडेट जाने
एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 और एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 5 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी