CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी आंसर की exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया, ऑब्जेक्शन फीस
Santosh Kumar | April 22, 2025 | 10:55 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की। परीक्षा 157 विषयों के लिए कुल 43 शिफ्ट में आयोजित की गई।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यदि सीयूईटी पीजी आंसर की में कोई विसंगति है, तो उम्मीदवार 24 अप्रैल रात 11.50 बजे तक आपत्तियां दर्ज सकते हैं।
एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की। परीक्षा 157 विषयों के लिए कुल 43 शिफ्ट में आयोजित की गई। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी और प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 90 मिनट थी।
मार्किंग स्कीम के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा में, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक होंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा और अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा या काटा नहीं जाएगा।
CUET PG 2025 Answer Key: सीयूईटी पीजी आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
सीयूईटी पीजी आंसर की 2025 की मदद से, उम्मीदवार परीक्षा में अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। यदि उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी आंसर की में कोई त्रुटि मिलती है, तो वे इसके खिलाफ अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2025 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके बाद एनटीए सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।
CUET PG Answer Key 2025: सीयूईटी पीजी आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाएं।
- सीयूईटी पीजी 2025 आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सीयूईटी पीजी आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन होगी।
- अपने अंको को चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
अगर किसी अभ्यर्थी को CUET PG 2025 से जुड़ी कोई समस्या है तो वे 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वे helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
अगली खबर
]BHU ने पीएचडी दाखिले को लेकर भ्रामक दावों का किया खंडन, कहा- योग्य अभ्यर्थी प्रवेश से नहीं रहेंगे वंचित
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी योग्य उम्मीदवार को प्रवेश से वंचित नहीं किया गया है। बीएचयू प्रशासन ने कहा कि कुछ लोग मनगढ़ंत और भ्रामक जानकारी फैलाकर संस्थान की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी