CUET UG 2024 Answer Key: सीयूईटी यूजी री-टेस्ट आंसर की exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जारी; आपत्ति विंडो ओपन
Santosh Kumar | July 23, 2024 | 01:02 PM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Know your admission chances in CUET Courses based on CUET Score by using CUET College Predictor 2024.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) 2024 के री-टेस्ट की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। सीयूईटी यूजी री-टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की है।
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए एनटीए द्वारा 19 जुलाई को सीयूईटी यूजी 2024 पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी।
छात्रों को प्रोविजनल आंसर की, प्रश्न पत्र और ओएमआर की स्कैन कॉपी को चुनौती देने का अवसर दिया गया है। इन चुनौतियों को संबंधित विषय विशेषज्ञों को दिखाया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी विषय विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया और परिवर्तनों को शामिल करने के बाद तैयार की जाएगी।
सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन एनटीए द्वारा हाइब्रिड मोड (सीबीटी और पेन और पेपर) में 15 से 29 मई 2024 तक भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
CUET UG 2024 Answer Key Challenge: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG 2024 Answer Key Challenge Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- CUET UG 2024 Answer Key स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें अंकों की गणना करें और त्रुटि होने पर आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी