CUET UG 2026 Exam: एनटीए ने फोटो मेल न खाने के संबंध में जारी की एडवाइजरी, पंजीकरण विंडो 10 अप्रैल तक रीओपन
Santosh Kumar | April 7, 2026 | 06:55 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर लॉग इन करके अपनी फोटो अपडेट कर सकते हैं या सही फोटो अपलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि कुछ उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के समय अपलोड की गई फोटो या तो गलत है, या फिर वह उनके आईडी (जैसे आधार) से मेल नहीं खाती। ऐसे उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे अपने विवरण और फोटो को वेरिफ़ाई करके उनमें सुधार करें। एनटीए ने इसके लिए सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से ओपन की है।
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 पंजीकरण विंडो 7 से 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर लॉग इन करके अपनी फोटो अपडेट कर सकते हैं या सही फोटो अपलोड कर सकते हैं।
एनटीए 11-31 मई तक सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित करेगी। आवेदन प्रक्रिया के पूरी होने के बाद, यह देखा गया कि कुछ उम्मीदवारों ने आधार कार्ड के अलावा अन्य पहचान प्रमाण दस्तावेजों का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन किया।
CUET UG 2026 Exam: एनटीए ने पहचान सत्यापन के लिए कहा
कुछ मामलों में, आवेदन के दौरान ली गई लाइव तस्वीरें यूआईडीएआई के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती। इसलिए, एनटीए ने ऐसे उम्मीदवारों को हस्ताक्षरित और सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करके अपनी पहचान सत्यापित करने को कहा है।
इस प्रमाण पत्र के साथ हाल की फोटो होनी चाहिए, जिसे प्रिंसिपल/हेडमास्टर से सत्यापित कराना होगा। उनकी अनुपस्थिति में, तहसीलदार, एसडीएम, डीएम या अन्य प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापन कराया जा सकता है।
Also read NTA Exams: एनटीए ने इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट किए लॉन्च, अब छात्रों तक पहुंचेगी हर जरूरी जानकारी
CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी 2026 हेल्पडेस्क
ऐसे सभी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, वे अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे गए लिंक के माध्यम से, विधिवत हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र को पीडीएफ फॉर्मेट में (जैसा कि परिशिष्ट-1 में दिया गया है) अपलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए इसकी एक प्रिंटेड कॉपी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी