CUET UG 2026 Registration Re-open: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खुली, 26 फरवरी तक आवेदन का मौका
Saurabh Pandey | February 23, 2026 | 01:45 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उनके द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान दर्ज की गई सभी जानकारी सटीक और पूर्ण होनी चाहिए। क्योंकि यह एक विशेष विस्तारित अवधि है, इसलिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद कोई सुधार सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!
Download Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवनेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2026 है।
CUET UG 2026 Analysis: 19th May Shift 1, 2 | Commerce | GAT | All Subject - All Shifts
CUET UG 2026 Ques.: English | Science | Math | Social Studies | Geography | History
CUET UG 2026: MCQs: BSc | BA | BCom | Test Series | College Predictor: CUET | DU
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू में 3 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक खुली थी, और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) थी। बाद में समय सीमा 4 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई, और शुल्क भुगतान विंडो 7 फरवरी 2026 तक खुली रही।
एनटीए को उम्मीदवारों से आवेदन पत्र जमा करने और आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि को और बढ़ाने के अनुरोध में कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त अनुरोधों के जवाब में, एनटीए ने ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने की प्रक्रिया को 23 फरवरी से 26 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) पुनः खोलने का निर्णय लिया है, जिससे कि उम्मीदवारों को सुविधा हो सके।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उनके द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान दर्ज की गई सभी जानकारी सटीक और पूर्ण होनी चाहिए। क्योंकि यह एक विशेष विस्तारित अवधि है, इसलिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद कोई सुधार सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
CUET UG 2026: पात्रता मानदंड
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। वे उम्मीदवार जिन्होंने कक्षा 12वीं/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है या जो 2026 में परीक्षा दे रहे हैं, वे CUET UG - 2026 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
CUET UG 2026: परीक्षा तिथि
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी) परीक्षा 11 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर जारी किए जाएंगे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) भारत और विदेश में 13 माध्यमों से मई 2026 में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2026 का आयोजन करेगी। यह परीक्षा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों (सीयू) और सहभागी विश्वविद्यालयों के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी