CUET UG Correction Window 2026: सीयूईटी यूजी आवेदन में सुधार का अंतिम मौका आज, cuet.nta.nic.in पर करें बदलाव
Abhay Pratap Singh | February 11, 2026 | 06:56 AM IST | 2 mins read
एनटीए सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!
Download Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो कल बंद कर दी जाएगी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर 11 फरवरी को रात 11:50 बजे तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
CUET UG 2026 Analysis: 19th May Shift 1, 2 | Commerce | GAT | All Subject - All Shifts
CUET UG 2026 Ques.: English | Science | Math | Social Studies | Geography | History
CUET UG 2026: MCQs: BSc | BA | BCom | Test Series | College Predictor: CUET | DU
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो लिंक 9 फरवरी से सक्रिय है। उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, आपातकालीन फोन नंबर और फोटोग्राम में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है।
नवीनतम सूचना के अनुसार, सब्जेक्ट जोड़ने/सब्जेक्ट एडिट करने का ऑप्शन (कैंडिडेट भाषा और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट सहित अधिक से अधिक पांच (05) सब्जेक्ट चुन सकते हैं) करेक्शन पीरियड के दौरान मिलेगा। सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।
कैंडिडेट को सिर्फ एक बार सुधार की अनुमति दी गई है। उम्मीदवारों को करेक्शन के दौरान लागू एक्ट्रा फीस का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CUET UG 2026 Application Correction Window: सुधार कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीयूईटी यूजी 2026 एप्लीकेशन में सुधार कर सकते हैं:
- सीयूईटी यूजी की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीयूईटी यूजी आवेदन में बदलाव करें और सबमिट करें।
CUET UG 2026 Application Correction Field: सुधार वाले क्षेत्र
नीचे सारणी में उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरणों में सुधार कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | उम्मीदवार क्या बदलाव कर सकते हैं | विवरण |
|---|---|---|
|
1 |
उम्मीदवार को किसी एक फील्ड में बदलाव की अनुमति होगी |
उम्मीदवार का नाम या पिता का नाम या माता का नाम |
|
2 |
उम्मीदवार को सभी फील्ड बदलने की अनुमति होगी |
कक्षा 10 / समकक्ष विवरण कक्षा 12 / समकक्ष विवरण |
|
3 |
उम्मीदवार को अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर बदलने की अनुमति होगी (यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि NTA उम्मीदवारों द्वारा दिए गए विकल्पों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है) नोट: जिन्होंने पहले दिल्ली को परीक्षा शहर चुना था, वे अब दिल्ली/एनसीआर को परीक्षा शहर के रूप में चुन सकते हैं |
परीक्षा शहर का चयन परीक्षा का माध्यम |
|
|
||
|
4 |
उम्मीदवार को सभी फील्ड बदलने की अनुमति होगी |
जन्म तिथि लिंग श्रेणी उप-श्रेणी / PwD / PwBD (यदि UDID द्वारा सत्यापित नहीं है) हस्ताक्षर |
|
5 |
उम्मीदवार को फील्ड जोड़ने/संपादित करने की अनुमति होगी |
डोमेन विषय / भाषाएं / सामान्य अभिरुचि परीक्षण (General Aptitude Test) |
|
6 |
उम्मीदवार को पहचान विवरण बदलने की अनुमति होगी (केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया है) |
आधार विवरण |
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी