CUET UG Registration 2026: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, cuet.nta.nic.in पर जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | January 29, 2026 | 08:41 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 फरवरी से 4 फरवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) तक खुली रहेगी।
Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!
Download Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 30 जनवरी को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
CUET UG 2026 Analysis: 19th May Shift 1, 2 | Commerce | GAT | All Subject - All Shifts
CUET UG 2026 Ques.: English | Science | Math | Social Studies | Geography | History
CUET UG 2026: MCQs: BSc | BA | BCom | Test Series | College Predictor: CUET | DU
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन फीस 2026 जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। समय-सीमा के भीतर फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन 2026 में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 फरवरी से 4 फरवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) तक खुली रहेगी।
एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की कोई उम्र निर्धारित नहीं की है। कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास कर चुके या 2026 में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू है।
कैंडिडेट भाषा और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट सहित अधिकतम 5 सब्जेक्ट चुन सकते हैं। फीस कैंडिडेट द्वारा चुने गए सब्जेक्ट की संख्या के आधार पर कैलकुलेट की जाएगी। सीयूईटी पीजी 37 (13 भाषाएं + 23 डोमेन-विशिष्ट विषय + 01 सामान्य योग्यता परीक्षा) विषयों के लिए 13 भारतीय भाषाओं में कराई जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन 11 से 31 मई, 2026 (संभावित) के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा देश भर के अलग-अलग शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों के साथ ही भारत के बाहर 15 शहरों में आयोजित की जाएगी।
NTA CUET UG 2026 Registration: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनटीए सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- सीयूईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी