CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद, स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 21, 2024 | 11:14 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Know your admission chances in CUET Courses based on CUET Score by using CUET College Predictor 2024.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अगले सप्ताह तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) के नतीजे घोषित कर सकती है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in या cuetug.ntaonline.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट देख सकेंगे।
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ लॉगिन विंडो में दर्ज करनी होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी सीयूईटी रिजल्ट के साथ सीयूईटी टॉपर सूची और स्कोर कार्ड भी जारी करेगी।
एनटीए ने शुरू में सीयूईटी यूजी परीक्षा परिणाम की घोषणा की तिथि 30 जून निर्धारित की थी। हालांकि, NEET UG और UGC-NET में गड़बड़ी व अनियमितताओं के बाद परिणाम में देरी हुई। करीब 10 लाख छात्र CUET UG 2024 के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
Also read CUET UG Result 2024 Live: सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट कब आएगा, डायरेक्ट रिजल्ट लिंक, लेटेस्ट अपडेट्स
केंद्रीय और अन्य संबद्ध विश्वविद्यालयों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को 379 स्थानों पर आयोजित की गई थी। इस साल, पहली बार एनटीए ने हाइब्रिड मोड (सीबीटी एवं पेन व पेपर मोड) में सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित की।
CUET UG के नतीजों की घोषणा में देरी और UGC NET के रद्द होने से आगामी शैक्षणिक सत्र में दाखिले प्रभावित होने की संभावना है। कुल 261 विश्वविद्यालय CUET UG 2024 अंकों के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश आयोजित करेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CUET UG 2024: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे बताए गए चरणों का पालन करके CUET UG 2024 Result डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘CUET UG Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- इसके बाद, CUET UG 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी