IIT Dhanbad में दाखिला पाने वाले दलित छात्र की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार
Press Trust of India | October 2, 2024 | 03:38 PM IST | 2 mins read
जब यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आया तो उन्होंने अतुल को हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में दाखिला दिलाने के लिए राज्य सरकार आगे आई है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि समाज कल्याण विभाग राज्य छात्रवृत्ति योजना के तहत अतुल की आईआईटी में पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा।
बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील के टिटोडा गांव के निवासी अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश नहीं मिल सका क्योंकि पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण वह अंतिम समय में फीस जमा नहीं कर पाए थे।
इलेक्ट्रॉनिक्स में हासिल की सीट
अतुल कुमार ने आईआईटी जेईई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा में सीट हासिल की थी, लेकिन 24 जून तक फीस का भुगतान नहीं कर पाने के कारण दाखिला नहीं मिल सका।
इसके बाद अतुल के परिजनों ने आईआईटी धनबाद से संपर्क कर बताया कि पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के कारण फीस जमा नहीं हो पाई। उन्होंने एडमिशन के लिए अनुरोध किया, लेकिन आईआईटी प्रशासन ने कहा कि फीस जमा करने की तिथि बीत चुकी है।
Also read IIT Dhanbad Supreme Court: अतुल कुमार को मिलेगा आईआईटी धनबाद में दाखिला, कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी
आर्थिक सहायता देगी यूपी सरकार
इसके बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसने आईआईटी धनबाद को अतुल को बीटेक में दाखिला देने का आदेश दिया। मामला जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आया तो उन्होंने अतुल को हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अतुल के परिजनों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उसकी पूरी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जिसमें न केवल शुरुआती फीस बल्कि पूरे 4 साल की शिक्षा की फीस भी छात्रवृत्ति के माध्यम से दी जाएगी।
बता दें कि 30 सितंबर को चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की बेंच ने अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल करते हुए फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि अतुल को हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी। कोर्ट ने आईआईटी धनबाद को एक अतिरिक्त सीट बढ़ाने का आदेश दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी