Delhi Coaching Centre में छात्रों की मौत के मामले में कोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर CBI से मांगा जवाब
Press Trust of India | September 5, 2024 | 03:41 PM IST | 2 mins read
न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने कहा, "घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी।" उन्होंने कहा कि वर्तमान मामला "कोई साधारण मामला नहीं है।"
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज (5 सितंबर) ओल्ड राजिंदर नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट के सह-मालिकों की जमानत याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है। बेसमेंट के मालिक फिलहाल जेल में हैं। बता दें कि जुलाई में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे 3 छात्र इसी बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण डूब गए थे।
न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने बेसमेंट के सह-मालिकों परविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह की जमानत याचिकाओं पर एजेंसी को नोटिस जारी किया और जवाब देने को कहा। न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा, "यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी।" उन्होंने कहा कि मौजूदा मामला "कोई साधारण मामला नहीं है।"
अदालत ने सीबीआई के वकील से बेसमेंट के सह-मालिकों की जवाबदेही के संदर्भ में ‘‘ठोस सबूत’’ देने को कहा और घटना में मारे गए छात्रों में से एक के पिता को जमानत याचिकाओं पर ‘‘संक्षिप्त जवाब’’ देने को कहा है।
Coaching Centre Death: 27 जुलाई को हुई थी छात्रों की मौत
बता दें कि मध्य दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में 27 जुलाई की शाम भारी बारिश के बाद ‘राउज आईएएस स्टडी सर्कल’ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा की तैयारी करने वाली उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव (25), तेलंगाना की तान्या सोनी (25) और केरल के नवीन डेल्विन (24) की डूबने से मौत हो गई थी।
इस मामले की जांच आईपीसी की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत सीबीआई कर रही है। बेसमेंट के चारों सह-मालिकों ने दलील दी कि वे सिर्फ उस बेसमेंट के मालिक हैं जिसे कोचिंग सेंटर को किराए पर दिया गया था और इसलिए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि सीबीआई जांच अभी शुरुआती चरण में है और मामले में उनकी विशिष्ट भूमिका का पता लगाने की जरूरत है। मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी