Delhi Coaching Centre Deaths: राऊ आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में नहीं था बायोमेट्रिक लॉक सिस्टम- संस्थान के छात्र
Press Trust of India | July 30, 2024 | 04:27 PM IST | 2 mins read
संस्थान के छात्र ने बताया कि इलाके में हर साल जलभराव की समस्या होती है। नगर निगम अधिकारियों से कई शिकायतें की गई, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
नई दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर (दिल्ली) स्थित राऊ आईएएस कोचिंग सेंटर में 27 जुलाई को बाढ़ के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। मंगलवार को जानकारी देते हुए संस्थान के छात्रों ने बताया कि राऊ आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में कोई बायोमेट्रिक लॉक सिस्टम नहीं था।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, “तीनों छात्र ओल्ड राजेंद्र नगर में राऊ आईएएस स्टडी सर्किल की इमारत के बेसमेंट में फंस गए थे, क्योंकि भारी बारिश के कारण पानी भर जाने के कारण बायोमेट्रिक लॉक खराब हो गया था।”
राऊ आईएएस स्टडी सर्किल के 22 वर्षीय छात्र ने बताया कि बिल्डिंग के बेसमेंट में कोई बायोमेट्रिक लॉक सिस्टम नहीं लगाया गया था।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला निवासी छात्र ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया, “बेसमेंट में कोई बायोमेट्रिक लॉक सिस्टम नहीं था। बेसमेंट का इस्तेमाल मुख्य रूप से मॉक टेस्ट आयोजित करने और अध्ययन सामग्री रखने के लिए किया जाता था।”
छात्र ने बताया कि बेसमेंट में दो दरवाजे थे और एक दरवाजा आमतौर पर शाम 6 बजे के आसपास बंद कर दिया जाता था। मुझे लगता है कि जिन छात्रों की मौत हुई है, वे बंद गेट के पास कहीं फंस गए थे, जिसके कारण वे बाहर नहीं आ सके।
छात्र ने कहा, “संस्थान प्रशासन हर बार बारिश होने पर लाइब्रेरी बंद कर देता था, लेकिन मुझे नहीं पता कि उस दिन क्या हुआ था।” यह घटना उस दिन हुई जब वह संस्थान से बाहर निकला था। स्टूडेंट ने आगे कहा, “मैं लगभग हर दिन उसी लाइब्रेरी में पढ़ता था लेकिन उस दिन मेरी कक्षा शाम 6:10 बजे समाप्त हो गई और मैं चला गया।”
राऊ आईएएस स्टडी सर्किल के अन्य छात्र ने भी कहा कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में कोई बायोमेट्रिक या स्वचालित दरवाजा लॉकिंग सिस्टम नहीं था। हालांकि यह सिस्टम आमतौर पर कई संस्थानों के बेसमेंट में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे यहां नहीं लगाया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी