DUSU Elections: दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलपति को डूसू चुनावों में महिला आरक्षण पर निर्णय लेने को कहा
Santosh Kumar | September 11, 2024 | 03:52 PM IST | 1 min read
दिल्ली विश्वविद्यालय में 27 सितंबर को डूसू चुनाव होंगे। डूसू चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है।
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने 11 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति को आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण की मांग करने वाले अभ्यावेदन पर तीन सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया।
याचिका पर सुनवाई के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि कुलपति डूसू चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने पर तीन सप्ताह के भीतर निर्णय लें।
पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता ने अक्टूबर 2023 में विश्वविद्यालय को एक अभ्यावेदन प्रस्तुत किया था। याचिकाकर्ता शबाना हुसैन ने अदालत को बताया कि डूसू चुनाव धन और शक्ति से काफी प्रभावित होते हैं, जिससे महिलाओं की भागीदारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
याचिका में कहा गया है कि हाल ही में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत चुनावों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण पारित किया है, ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र चुनावों में भी महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
शबाना हुसैन ने 27 सितंबर को होने वाले डीयूएसयू चुनावों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण के लिए निर्देश देने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत को बताया गया कि डूसू चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होने वाली है।
हाईकोर्ट को बताया गया कि छात्र चुनावों में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण की आवश्यकता है। शबाना ने आगे कहा कि वह पिछले दो सालों से दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों में महिला आरक्षण की वकालत कर रही हैं।
सोर्स-एएनआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी