Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यूजी और पीजी के छात्रों को वैकल्पिक विषय बदलने की दी अनुमति
Abhay Pratap Singh | November 28, 2024 | 06:20 PM IST | 1 min read
जारी अधिसूचना के अनुसार, अध्यादेश IV के खंड 6 में संशोधन के तहत यह निर्णय 2024-25 शैक्षणिक सत्र से लागू होगा।
Check out the top universities accepting applications
Check Nowनई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने ऐच्छिक या वैकल्पिक विषयों में बार-बार असफल होने वाले छात्रों को नया विषय चुनने की अनुमति दी है। यह नियम डीयू के यूजी (स्नातक) और पीजी (स्नातकोत्तर) दोनों छात्रों के लिए लागू होगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा बुधवार को जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार, यह नियम 2024-25 शैक्षणिक सत्र से लागू होगा। यह कदम विश्वविद्यालय के अध्यादेश IV के खंड 6 में संशोधन के बाद उठाया गया है, जो पहले स्नातक या स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के किसी भी सेमेस्टर में वैकल्पिक, ऐच्छिक या सहायक विषयों में किसी भी बदलाव पर रोक लगाता था।
आगे कहा गया कि, नया विषय का चयन करने वाले छात्रों को पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कराना होगा। उपस्थिति और आंतरिक मूल्यांकन सहित सभी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करना होगा तथा उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को आवश्यक क्रेडिट अर्जित करना होगा।
Also read DU: डीयू के लॉ छात्र भी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकेंगे आवेदन
Delhi University Elective Subjects -
दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों और विभागों को इस शैक्षणिक वर्ष से संशोधित अध्यादेश लागू करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य इस बदलाव के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता प्रदान करना है।
DU Elective or Optional Subjects -
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, “यदि कोई छात्र कई प्रयासों के बाद भी पेपर पास करने में असमर्थ है, तो उसे स्नातकोत्तर या स्नातक पाठ्यक्रम के किसी भी सेमेस्टर में वैकल्पिक या ऐच्छिक विषय या सहायक विषय बदलने, नए ऐच्छिक पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण करने, उपस्थिति, आंतरिक मूल्यांकन और सतत मूल्यांकन सहित सभी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने और इस प्रकार अपेक्षित क्रेडिट अर्जित करने की अनुमति दी जा सकती है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी