Delhi University: डीयू ने दोगुना किया मार्कशीट, डिग्री सर्टिफिकेट सुधार शुल्क; जानें वजह
Press Trust of India | July 6, 2024 | 09:38 PM IST | 1 min read
आदेश के अनुसार, डीयू ने स्नातक की तारीख से 6 साल के भीतर मार्कशीट में सुधार कराने वालों के लिए शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया है
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने डिग्री सर्टिफिकेट या मार्कशीट में किसी भी तरह के सुधार की मांग करने वालों के लिए शुल्क दोगुना कर दिया है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह द्वारा गठित समिति की सिफारिशों के बाद शुल्क में वृद्धि की गई है।
आदेश के अनुसार, डीयू ने स्नातक की तारीख से 6 साल के भीतर मार्कशीट में सुधार कराने वालों के लिए शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया है और 6 साल से अधिक की अवधि के लिए 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया है।
इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 6 साल के भीतर अपने डिग्री प्रमाण पत्र में सुधार कराने वालों के लिए शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया है। साथ ही 6 साल से अधिक की अवधि के लिए शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि समिति की सिफारिशों को संबंधित अधिकारियों ने 4 जून को मंजूरी दे दी। इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फीस में बढ़ोतरी इसलिए की गई क्योंकि लंबे समय से इसमें संशोधन नहीं किया गया था।
इसके साथ ही अधिकारी ने यह भी बताया कि यदि अभ्यर्थी की डुप्लीकेट मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र खो जाता है या नष्ट हो जाता है तो नया प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शुल्क क्रमशः 500 रुपये और 1,000 रुपये पहले की तरह ही रहेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी