DU News: डीयू ने सेंट स्टीफंस कॉलेज पर ईसाई छात्रों के लिए स्वीकृत से अधिक सीट आवंटित करने का आरोप लगाया
Press Trust of India | September 3, 2024 | 11:29 AM IST | 2 mins read
दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा लगाए गए आरोपों पर सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्राचार्य जॉन वर्गीस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने सेंट स्टीफंस कॉलेज पर अपनी संशोधित सीट आवंटन सूची में ईसाई उम्मीदवारों के लिए स्वीकृत कोटा से अधिक सीट आवंटित करने का आरोप लगाया है। सीयूईटी (CUET) अंकों के आधार पर आवश्यक मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार होने के बावजूद बीए के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुछ सीटें खाली छोड़ने का भी आरोप है।
विश्वविद्यालय ने ईसाई अल्पसंख्यक कॉलेज में ईसाई उम्मीदवारों के लिए आवंटन की घोषणा के संबंध में एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा भेजी गई सूची के सत्यापन के पहले चरण में डीयू ने कुछ ‘‘महत्वपूर्ण और चिंताजनक पहलुओं’’ की पहचान की, जिसके कारण वह आवंटन के लिए आगे नहीं बढ़ सका।
नोटिस में डीयू ने आरोप लगाया कि बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान और बीएससी (ऑनर्स) भौतिकी जैसे कुछ लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में, दोनों पाठ्यक्रमों के लिए पर्याप्त सीयूईटी-योग्य उम्मीदवार होने के बावजूद सीटें खाली छोड़ दी गई हैं। आरोपों पर सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्राचार्य जॉन वर्गीस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
नोटिस के अनुसार, कॉलेज ने 28 अगस्त को दाखिले के लिए चयनित उम्मीदवारों की पाठ्यक्रमवार सूची दिल्ली विश्वविद्यालय को भेज दी थी।
नोटिस में कहा गया, ‘‘सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा भेजी गई सूची के सत्यापन के समय विश्वविद्यालय ने कुछ महत्वपूर्ण और चिंताजनक पहलुओं की पहचान की, जिसके कारण सूची आवंटन के लिए आगे नहीं बढ़ सकी। कॉलेज से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है।’’
डीयू ने कहा कि सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्राचार्य ने चिह्नित की गई विसंगतियों का संज्ञान लिया है। डीयू ने आगे कहा कि कॉलेज द्वारा भेजी गई प्रारंभिक सूची में बीए पाठ्यक्रम संयोजनों का कोई विशिष्ट विवरण नहीं दिया गया था, जिसके कारण विश्वविद्यालय उम्मीदवारों को आवंटित नहीं कर सका।
नोटिस में आगे कहा गया कि कॉलेज ने सूची को संशोधित किया और यह 31 अगस्त को दिल्ली विश्वविद्यालय को प्राप्त हुई है। डीयू ने बताया कि वह कॉलेज द्वारा भेजी गई नवीनतम सूची का सत्यापन कर रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी