DU Exam: परीक्षा में देरी को लेकर छात्रों के हंगामे के बाद डीयू कला संकाय के डीन ने दिया इस्तीफा
Press Trust of India | January 7, 2025 | 07:37 AM IST | 2 mins read
परीक्षा सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन ‘गलत सूचना’ के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में सामान्य ऐच्छिक परीक्षा के आयोजन में देरी को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष रौनक खत्री के नेतृत्व में छात्रों के एक समूह द्वारा कला संकाय के डीन अमिताव चक्रवर्ती से कथित तौर पर बदसलूकी की गई। जिसके बाद डीन ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
रौनक खत्री ने भी डीन पर छात्रों और प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने का आरोप लगाया और कहा कि घटना के समय वह नशे में थे, हालांकि अमिताव चक्रवर्ती ने इस आरोप से इनकार किया। यह घटना उस समय घटी जब छात्रों का एक समूह परीक्षा में देरी का विरोध करने के लिए एकत्र हुआ था।
परीक्षा सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन ‘गलत सूचना’ के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में छात्रों को डीन का उनके कार्यालय में घेराव करते हुए देखा गया है।
इस दौरान जब डीन ने किसी को फोन करने की कोशिश की तब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष ने उनसे फोन छीनने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद डीयू के साउथ कैंपस के निदेशक ने छात्रों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने डीन के इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा, ‘‘परीक्षा में देरी के कारण छात्रों की मांग के बाद मैंने इस्तीफा दे दिया। मैं काफी दबाव में था, क्योंकि छात्र शांत होने को तैयार नहीं थे।’’ बताया गया कि अब जल्द ही स्नातक के इस कोर्स की खामियों को ठीक किया जाएगा।
एक्स पर एक पोस्ट में डूसू अध्यक्ष ने कहा कि, “60 से अधिक छात्र जीई राजनीति विज्ञान की परीक्षा नहीं दे पाए। हमें यह भी पता चला है कि वह छात्रों और प्रशासनिक कर्मचारियों दोनों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। हमने उन्हें तत्काल हटाने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।”
अगली खबर
]Delhi के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस और अन्य श्रेणियों के तहत दाखिले के लिए दिशानिर्देश जारी, आवेदन तिथि जानें
3 जनवरी को, दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने एक परिपत्र जारी किया, जिसमें दिल्ली के निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, किंडरगार्टन (केजी) और कक्षा एक में प्रवेश के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी